{"_id":"66644c7b758372fdc30c093c","slug":"young-man-dies-after-falling-on-roof-solan-news-c-176-1-ssml1040-123013-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छत पर गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छत पर गिरने से युवक की मौत
Sat, 08 Jun 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोन चोरी करने की नियत से छत पर गया था युवक
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा में फोन चुराने गए एक युवक की छत पर गिरने से मौत हो गई। मानपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मानपुरा निवासी लड्डू शर्मा ऊर्फ बिंदू पिछले कई वर्षों से चोरी व छीना झपटी करने के मामले में शामिल था। मानपुरा में भी वह रात के समय मोबाइल फोन चोरी करने की नीयत से कुछ प्रवासी लोगों के कमरे की छत पर गया है। प्रवासी कामगार छत पर सोए हुए थे। जैसे ही वह छत पर से मोबाइल लेकर भागने लगा तो प्रवासी कामगार यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी उमेश जाग गया और उसे पकड़ने लगा जिससे वह छत पर मुंह के बल कर गिर गया। गिरते ही उसकी मौत हो गई। कामगारों ने इसकी सूचना मानपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ में उसका पोस्टमार्टम कराया।
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। इससे पहले भी मृतक चोरी के कई मामले में संलिप्त था। पुलिस ने 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।