{"_id":"62b5ee4aeec9b04b0d1a9143","slug":"world-bank-team-orders-to-make-parking-and-toilets-arrangements-in-old-apple-mandi-in-parvanoo-solan-news-sml4131566192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी सेब मंडी में पार्किंग और शौचालय की उचित व्यवस्था करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी सेब मंडी में पार्किंग और शौचालय की उचित व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-6 में बन रही नई सेब मंडी को विश्व बैंक में कार्यरत आर्किटेक्ट एवं मार्केटिंग प्रबंधक जॉली बरुआ 31 दिसंबर तक पूरा करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को शिमला जाते समय जॉली बरुआ ने सेब मंडी का निरीक्षण किया।
वह सबसे पहले मंडी में बन रहे नए भवन में पहुंची। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की लोडिंग, अनलोडिंग शेड, दुकानें, शौचालय, पानी की व्यवस्था, बिजली की फिटिंग समेत कई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी सेब मंडी भी देखी।
उन्होंने सेब सीजन से पहले पूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि सेब सीजन शुरू होने से पहले मंडी में पानी, शौचालय, वाहनों की पार्किंग की पूरी व्यवस्था कर दी जाए। उन्होंने फूल मंडी का जायजा लिया और वहां पर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। परवाणू सेब मंडी में 17.50 करोड़ रुपये की विश्व बैंक की सहायता से चल रहे निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हनी एंड रंजन आढ़ती कंपनी के मालिक रंजन से भी बात की ओर सेब मंडी में आ रही परेशानियों के बारे में पूछा। आढ़ती ने वहां पर पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा।
जॉली बरुआ शुक्रवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट यूनिट और हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के उच्चाधिकारियों से विश्व बैंक की सहायता से चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करने जा रही थी।
इस अवसर पर निर्माण कंपनी से प्रमोद कुमार सूद, अधिशासी अभियंता एचआर वर्मा, जूनियर इंजीनियर अभिनव सिंह, सचिव आरके शर्मा और एचआरसी कंपनी के मालिक रंजन भी मौजूद रहे।