फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   workshop on disaster management

Solan News: ममलीग में 1,500 घरों का भूकंप और भूस्खलन से बचाव के लिए होगा मूल्यांकन

Tue, 23 Jul 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन की टीम बना रही नुकसान कम करने की योजनाआपदा प्रबंधन पर सोलन में एक दिवसीय कार्यशाला लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आपदा के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जिला सोलन में आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कहा कि सीबीआरआई रुकड़ी की तकनीकी टीम के सहयोग से उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत सायरी और ममलीग के लगभग 1,500 घरों का भूकंप और भूस्खलन से बचाव के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन से समुदायों के सामने आने वाले आपदा जोखिमों को कम करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यशाला में आपदा के विभिन्न पहलुओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आग, बादल फटना आदि विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीबीआरआई रुड़की के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया, डॉ. विश्वजीत सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed