{"_id":"61671c8c622e7042aa474033","slug":"workers-in-grindwell-industry-go-on-strike-in-bbn-solan-news-sml3870659103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राइंडवेल उद्योगों के कामगारों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राइंडवेल उद्योगों के कामगारों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन
बरोटीवला बटेड़ गांव में ग्राईंडवैल के कामगार हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
बरोटीवाला (सोलन)। हरिपुर रोड पर स्थित ग्राइंडवेल नोरटन कंपनी के कामगारों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी है। यहां के कुछ कामगारों को जबरन नागपुर भेजा जा रहा था। इस पर कामगार भड़क गए। श्रम विभाग के साथ कंपनी संचालकों की बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद सभी कामगार हड़ताल पर चले गए। दूसरी बैठक सोमवार को बुलाई गई है, तब तक कंपनी बंद रहेगी।
कंपनी में 200 कामगार हैं। ग्राइंडवेल कंपनी में कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर यूनियन का गठन किया। कंपनी ने राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के दामन पकड़ा। जैसे ही कंपनी में यूनियन का गठन हुआ तो अध्यक्ष और सचिव का स्थानांतरण हो गया जिस पर कामगार भड़क उठे।
कामगार नेता उमेश कुमार, दीपक मेहता, विक्रम सिंह, अरुण चौधरी, अतुल कुमार, हरनीत सिंह, बिट्टू सिंह, कृष्ण कुमार, एके शर्मा और राज कुमार के नेतृत्व में कामगारों ने हड़ताल शुरू की है। कामगारों का कहना है कि जब तक स्थानांतरण रद्द नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
उधर, श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि कामगारों और कंपनी संचालकों के बीच समझौता वार्ता असफल रही और दोबारा बैठक सोमवार को बुलाई गई है।