फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker found hanging from tree in Haraaypur in BBN

हरायपुर में पेड़ से लटका मिला कामगार का शव

Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना मानपुरा के तहत हरायपुर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक नागेंद्र मंडल (28) बिहार के अरिया जिले के सैदाबाद गांव का रहना वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक ने मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है।
नागेंद्र मंडल किशनपुरा में एक हर्बल कंपनी में काम करता था। रविवार को सुबह पांच बजे वह कमरे से निकला और हरायपुर के कब्रिस्तान पर कीकर के पेड़ में लटक गया। इसके साथियों ने उसे साथ लगते क्षेत्र में खोजा तो वह पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रधान सुरजन सैणी को इसकी सूचना दी। पंचायत प्रधान ने मानपुरा पुलिस को सूचित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक से मिले सुसाइड नोट में उसने कुछ रुपये पत्नी को देने के लिए कहा है। यह भी कहा है कि वह अपनी मर्जी से दुनिया छोड़ रहा है। मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं पाया गया। उसके साथियों ने बताया कि एक माह पहले वह यहां आया था और दो-तीन दिन से काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed