{"_id":"674c82765b999c9e4a024ff6","slug":"worker-dies-after-falling-while-whitewashing-in-baddi-hospital-solan-news-c-176-1-ssml1042-133285-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी अस्पताल में सफेदी करते गिरने से कामगार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी अस्पताल में सफेदी करते गिरने से कामगार की माैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी मंजिल में काम कर रहा था कामगार, सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे उपलब्ध
पीजीआई ले जाते हुए तोड़ा दम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। स्थानीय अस्पताल की नई बिल्डिंग में पुताई करते कामगार तीसरी मंजिल से गिरकर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। यह हादसा रविवार शाम हुआ। बद्दी से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ा। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
पुलिस के अनुसार बद्दी अस्पताल में पुताई का कार्य बद्दी के चक्का गांव में रहने वाले प्रवासी कामगार हरभजन (22) कर रहा था। पुताई के दौरान वह संतुलन खो बैठा और तीसरी मंजिल से गिर गया। इस कारण फ्रेक्चर हो गया। बद्दी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
बद्दी पुलिस ने पुताई का काम कर रहे ठेकेदार के खिलाफ सुरक्षा उपकरण न मुहैया करवाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम नालागढ़ अस्पताल में किया जाएगा। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।