फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker dies after falling from the fourth floor of a building under construction

निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 28 Jun 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कसौली क्षेत्र के घड़याणा गांव में निर्माणाधीन भवन से झारखंड के मजदूर की गिरकर मौत हो गई है। मजदूर एक सप्ताह पहले मजदूरी के लिए पत्नी के साथ आया था। वे दोनों भवन की चौथी मंजिल में ठहरे थे।
विज्ञापन

रविवार देर रात वह छत से गिर गया। इसका पता सोमवार को चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि घड़याणा कंडा सड़क में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूर की पहचान अमर मुंडा उर्फ सुकरा मुंडा पुत्र दुखन मुंडा निवासी गांव सुपा थाना गुमला जिला करौंदा झारखंड के रूप में की है। गिरने के कारण उसके सिर पर गहरी चोटें आईं।
विज्ञापन

इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह 15 जून को गांव से मजदूरी के लिए यहां आए थे। हादसे के दिन शाम को दोनों सो गए थे। सुबह उसका पति साथ में नहीं था। जब उसने इधर-उधर तलाश किया तो देखा कि पति बिल्डिंग से नीचे पत्थर पर गिरा है। इसके बाद इसकी सूचना रिशतेदार और लोगों को दी। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed