Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work to remove debris from drains in Dharampur market begins, streetlights will also be repaired.

Solan News: धर्मपुर बाजार में नालियों से मलबा हटाने का काम शुरू,स्ट्रीट लाइटें भी होंगी दुरुस्त

Sat, 10 Jan 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Work to remove debris from drains in Dharampur market begins, streetlights will also be repaired.
धर्मपुर बाजार में पड़ी सामाग्री को हटाते हुए कर्मी। संवाद - फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
फोरलेन निर्माण कंपनी जल्द करवाएगी नालियां साफ,बीते दिनों एनएचएआई अधिकारियों ने किया था दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर सफर को सुगम और सुंदर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कमर कस ली है। धर्मपुर बाजार के पास मनसा माता पहाड़ी से गिरे मलबे और अन्य वेस्ट मटेरियल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। सलाहकार की टीम के दौरे के बाद एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। धर्मपुर बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी तक सड़क किनारे नालियों के ऊपर मिट्टी और मलबे का ढेर लगा हुआ था, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी। अब मशीनरी की मदद से इस मलबे को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे किनारे पड़ी सीमेंट-कंक्रीट की दो पुरानी पुलियों और एक लोहे के फुटब्रिज के वेस्ट मटेरियल को भी जल्द ठिकाने लगाया जाएगा। बीते दिनों एनएचएआई के सलाहकार राजेश्वर जसवाल ने तीन सदस्यीय टीम के साथ फोरलेन का निरीक्षण किया था। उन्होंने एनएच कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि हाईवे पर लगी सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच की जाए और एक सप्ताह के भीतर उन्हें ठीक कर चालू किया जाए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को असुविधा न हो।


बिना अनुमति लगे फ्लैक्स बोर्डों पर भी गिरेगी गाज
हाईवे की सुंदरता बिगाड़ने वाले अवैध होर्डिंग्स पर भी प्रशासन सख्त हो गया है। एनएच कंपनी के प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि एनएचएआई के आदेशानुसार हाईवे किनारे बिना अनुमति के लगाए गए सभी फ्लैक्स बोर्डों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

धर्मपुर बाजार में पड़ी सामाग्री को हटाते हुए कर्मी। संवाद

धर्मपुर बाजार में पड़ी सामाग्री को हटाते हुए कर्मी। संवाद- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed