फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work on the under-construction Panchayat Bhawan in Jabli is suspended due to landslide

Solan News: भूस्खलन होने से लटका जाबली के निर्माणाधीन पंचायत भवन का काम

Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मलबा आने से दीवारें हुई खराब, अब तक धरातल मंजिल का 70 फीसदी तक पूरा हुआ काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाबली के निर्माणाधीन भवन पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे पंचायत भवन का निर्माण कार्य लटक गया है। पहाड़ी से भूस्खलन के बाद अभी से ही दीवारें खराब हो गई हैं। अब उन दीवारों को फिर से ठीक करने की नौबत आ गई है। वहीं, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पहाड़ी से गिरा मलबा कौन उठाएगा। इसके बाद ही ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाएगा। ठेकेदार ने अभी तक धरातल मंजिल का काम 70 फीसदी तक पूरा कर दिया है, जबकि पहली मंजिल के काम में पिल्लर डालकर दीवारें बनाई जा रही है। इसी बीच बरसात में अब भूस्खलन हो गया। इससे कार्य नहीं हो पा रहा है। भवन के बाहर पंचायत परिसर में विकास कार्य बचा हुआ है। वर्तमान में पंचायत भवन किराये के भवन में चला हुआ है। बता दें कि जाबली पंचायत में आधुनिक पैटर्न पर पंचायत भवन बन रहा है। लोक निर्माण विभाग के आर्किटेकट विंग की ओर से तैयार किए मैप के अनुसार भवन को बनाया जा रहा है, लेकिन अभी भवन निर्माण कार्य को दो माह से ज्यादा का समय लग सकता है। उधर, जाबली पंचायत की उपप्रधान विनय अत्री व वार्ड सदस्य लाज किशोर ने बताया कि जाबली पंचायत के भवन निर्माण में कई प्रकार की बाधाएं आ रही है। अब भूस्खलन के कारण काम बंद हो गया है। इससे जल्द पंचायत भवन बनने की उम्मीद कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed