फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women were informed about the nutritional and health benefits of traditional grains.

Solan News: महिलाओं को दी पारंपरिक अनाजों के पोषण व स्वास्थ्य लाभों की जानकारी

Fri, 30 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women were informed about the nutritional and health benefits of traditional grains.
बद्दी के वार्ड दो में आईआईजी संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्सिंग कालेज की छात्राओं  को पोषण - फोटो : 1
बद्दी के वार्ड नंबर-2 में महिलाओं के लिए पोषक आहार रेसिपी प्रदर्शन पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने नेस्ले के सहयोग से संचालित प्रत्युषा परियोजना के तहत बद्दी के वार्ड नंबर-2 में महिलाओं के लिए पोषक आहार रेसिपी प्रदर्शन एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भोजिया नर्सिंग काॅलेज के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, पौष्टिक, किफायती एवं पारंपरिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान महिलाओं के साथ मिलकर पुराने एवं पारंपरिक अनाज (मोटे अनाज) से बनी विभिन्न पोषक रेसिपियां जैसे कट्टू का हलवा, राजगीरा की खिचड़ी, रागी का चीला एवं खीर तैयार की गईं। इन रेसिपियों के माध्यम से महिलाओं को पारंपरिक अनाजों के पोषण मूल्य एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को संतुलित आहार की अवधारणा, जंक फूड के दुष्प्रभाव और स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रत्युषा परियोजना की प्रोग्राम प्रबंधक भावना सल्होत्रा ने महिलाओं को पोषण, सही खान-पान एवं दैनिक आहार में पुराने अनाजों को शामिल करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पोषण एवं स्वस्थ खान-पान से संबंधित जानकारी वाली फ्लिप बुक भी वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा एवं सुषमा शर्मा ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed