फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women in Darlaghat trained to test drinking water quality.

Solan News: दाड़लाघाट में महिलाओं को दिया पेयजल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण

Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women in Darlaghat trained to test drinking water quality.
दाड़लाघाट में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान जल गुणवत्ता परीक्षण किट से पानी के नमूनों की ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। जिले के दाड़लाघाट में सुरक्षित पेयजल, जल गुणवत्ता परीक्षण और घरेलू जल उपचार पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में कुनिहार विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों से जुड़ी 56 महिलाओं ने भाग लिया। जल एवं स्वच्छता संस्थान (वाश इंस्टीट्यूट) और कैवस्ट ने इसे आयोजित किया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू पेयजल उपचार, सुरक्षित भंडारण और गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी देना था। प्रतिभागियों को पेयजल स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता का महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम प्रबंधक आकांक्षा वर्मा ने सुरक्षित पेयजल के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली समझाई। कार्यक्रम सहयोगी अजय शर्मा ने पानी उबालने, क्लोरीन उपचार और निस्पंदन जैसी घरेलू जल उपचार विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जल विशेषज्ञ मोनिका ठाकुर ने क्षेत्रीय परीक्षण किट से जल गुणवत्ता परीक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने महिलाओं को पेयजल के विभिन्न गुणवत्ता मानकों की जांच विधि सिखाई। इससे वे गांवों में पानी की गुणवत्ता जांच कर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में योगदान दे सकेंगी। कार्यशाला में जल प्रदूषण की चुनौती पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed