{"_id":"69b5b2c5d8151c65c80f93df","slug":"women-from-self-help-groups-started-selling-mountain-vegetables-on-mall-road-solan-news-c-176-1-sln1013-165075-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मालरोड पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू की पहाड़ी सब्जियों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मालरोड पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू की पहाड़ी सब्जियों की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार-शनिवार को लगाए जा रहे स्टॉल, मुंगरू, पहाड़ी मटर और हल्दी के साथ ठंडी लस्सी भी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वादिष्ट पकवानों के साथ अब पौष्टिक सब्जियां बेचनी भी शुरू कर दी हैं। महिलाएं अपने खेतों से पहाड़ी सब्जियां लाकर मालरोड पर लगे स्टॉलों में बेचनी शुरू की हैं। सोलन मालरोड पर हर शुक्रवार और शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्टॉल लगाए जाते हैं। इनमें ग्रामीण महिलाएं मालरोड पर घरेलू उत्पाद और स्वादिष्ट पकवान बेचती हैं। वहीं अब कुछ महिलाओं ने अपने घर के खेतों में उगाई गई, पहाड़ी सब्जियां भी बेचनी शुरू कर दी है। इनमें से सती स्वयं सहायता समूह बसाल की महिलाएं भी हैं। इनकी ओर से स्टॉल पर मुंगरू, पहाड़ी मटर, लहसुन की पत्तियां, हरा धनिया के साथ गलगल और हल्दी भी बेजा जा रहा है। स्टॉल की संचालक ललिता ने बताया कि अब जिले में कई प्रकार के सब्जियों का सीजन शुरू हो गया है। इनमें से एक मुंगरू की सब्जी भी है। उन्होंने दावा किया कि यह सब्जी लोगों की पाचन क्षमता को बढ़ाने, पेट साफ रखने और गैस्टिक जैसी बीमारी को दूर करने में मदद करती है। उन्होंने बताया कि इस सब्जी को कई लोग कच्चा भी खाया करते हैं। इन सब्जियों के अलावा उनके समूह की ओर से यहां घर पर बनाए गए अचार, पीसे हुए मसाले और लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए पुदीने वाली ठंडी लस्सी भी बेची जा रही है। स्टॉल पर बेची जा रही सब्जियों में मुंगरू 250 ग्राम 20 रुपये की बिक रही है। इसके अलावा पहाड़ी मटर 50 रुपये 1 किलोग्राम, हल्दी 100 रुपये 1 किलोग्राम, लस्सी की एक लीटर की बोतल 30 रुपये की बिक रही है।