{"_id":"662e424f1dcbae8e9807e51a","slug":"women-from-ex-servicemen-families-themselves-work-by-forming-a-support-group-solan-news-c-176-1-ssml1042-120521-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पूर्व सैनिक परिवार की महिलाएं स्वयं \nसहायता समूह बनाकर करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पूर्व सैनिक परिवार की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर करें कार्य
Sun, 28 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में पूर्व सैनिक कल्याण लीग की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
धर्मपुर में सैनिक लीग ने आयोजित किया दूसरा स्थापना दिवस
कसौली के मंगोटीमोड में किया जाएगा वार मेमोरियल का निर्माण
बैठक के दौरान समस्याओं को लेकर भी की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पूर्व सैनिक परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार भी मिलेगा। साथ ही महिलाएं निर्मित होने वाले प्रोडक्ट को आसानी से विक्रय भी कर सकेंगी। यही नहीं इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
धर्मपुर में पूर्व सैनिक लीग ने अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी कसौली नारायण चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग के धर्मपुर इकाई के प्रधान सूबेदार मेजर सच्चिदानंद ने की।
कार्यक्रम में सबसे पहले शहीद सैनिकों को याद किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी कसौली ने कहा कि पहले सैनिक आसानी से बन जाते थे। लेकिन आज स्पर्धा का दौर है और इसे पास करने के बाद ही देश सेवा का मौका मिलता है। वहीं पूर्व सैनिकों को कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए भी कहा गया। साथ ही लाइब्रेरी व पूर्व सैनिकों के परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर शीहट योजना बनाने के बारे में भी कहा। वहीं इस दौरान समस्याओं को भी सुना गया।
विज्ञापन
लीग के अध्यक्ष ने कहा की लगातार समस्याओं को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि कसौली के मंगोटीमोड में वार मेमोरियल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक अधिकारी अनिल ठाकुर, पदम देव, मस्तराम, राकेश, अमर सिह, तीर्थराम, नरेश और अन्य लोग मौजूद रहे।