फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Mansar Panchayat head informed the police

Solan News: मनसार में महिला की संदिग्ध हालात में मौत पंचायत प्रधान ने पुलिस को दी सूचना

Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती सलोगड़ा पंचायत के गांव मनसार में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई दोनों पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला शुक्रवार देर शाम का है, जिसकी सूचना पंचायत उप प्रधान ने पुलिस को दी थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार सलोगड़ा पंचायत उप प्रधान ने पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना दी थी कि गांव मनसार में एक महिला उमा देवी पत्नी युगल किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम मौके पर गांव मनसार पंहुची जहां पर महिला का शव फर्श पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में शव का निरीक्षण किया गया। जिसमें मृतका के शरीर पर कोई भी चोट आदि के निशान नहीं थे, लेकिन उसके गले में एक निशान लगा पाया गया। मौका से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसमें ससुराल और मायका दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed