फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   With approaching summer tourist start coming to Kasauli and Chail in Solan district

गर्मी के साथ कसौली में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। गर्मियां शुरू होते ही प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो गई है। कालका-शिमला एनएच पर रविवार को दोनों ओर वाहनों अधिक भीड़ रही। इसके चलते वीकेंड पर पर्यटन क्षेत्र कसौली दिन भर सैलानियों से गुलजार रहा।
होली से लेकर रविवार तक बाहरी राज्यों के पर्यटकों ने कसौली के ठंडक भरे मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। इसके चलते होटलों में भी ऑक्यूपेंसी लगभग फुल रही। हालांकि रविवार धूप अधिक होने के चलते कसौली के मालरोड पर लोगों की भीड़ कम देखने को मिली। डगशाई समेत बड़ोग में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। चायल में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन

गर्मियों के शुरू होते ही प्रदेश में बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। कोविड के बीच कुछ लोग ही नियम पालन कर लोग दिखाई दे रहे हैं। पर्यटन क्षेत्रों में शुक्रवार से पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली के मालरोड, तिब्बतियन मार्केट, हेरिटेज और न्यू मार्केट में पर्यटकों ने घूमने का भरपूर मजा लिया। रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद धूप कम होने पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ और देर रात तक पर्यटकों की चहलकदमी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed