फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Winter hockey training camp begins at Thodo ground

Solan News: ठोडो मैदान में विंटर हॉकी प्रशिक्षण शिविर शुरू

Fri, 02 Jan 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Winter hockey training camp begins at Thodo ground
शहर के ठोडो मैदान में हॉकी ट्रायल शुरू होने पर ​खिलाड़ी। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
पहले दिन 16 प्रतिभागियों ने लिया भाग, 28 फरवरी तक चलेगा
विज्ञापन


हॉकी खेल की बारीकियों के साथ मैदान अभ्यास भी किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सोलन हॉकी क्लब की ओर से ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विंटर हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो गया है। शिविर के पहले दिन 16 उभरते हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्लब का उद्देश्य शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण देना है। आगामी दिनों में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। हॉकी क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीला कौशल ने बताया कि यह विशेष शिविर 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें मुख्य रूप से अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को हॉकी के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन हॉकी कोच अनिता ने युवाओं को खेल के नियमों और इतिहास के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार से मैदान पर नियमित अभ्यास सत्र शुरू होगा, जहां खेल की बारीकियों के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर भी जोर दिया जाएगा। शिविर को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए क्लब ने एक कमेटी का गठन किया है। पंकज को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, शीला, सरिता, कृष्णा, वेद ज्योति और कोच अनिता को सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लब की योजना आने वाले वर्ष में सोलन में एक बड़ा हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed