{"_id":"6625060a2becd04b3a074d73","slug":"will-be-online-like-panchayat-municipal-corporation-family-register-solan-news-c-176-1-ssml1042-120104-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत की तरह ऑनलाइन होगा\nनगर निगम का परिवार रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत की तरह ऑनलाइन होगा नगर निगम का परिवार रजिस्टर
Sun, 21 Apr 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर की टीम कर रही घर-घर सर्वे, ले रही डाटा
बजट सत्र में परिवार रजिस्टर ऑनलाइन करने की हुई थी बात
अभी कागजों में ही सीमित है परिवारों का डाटा, आ रही हैं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायतों के तर्ज पर नगर निगम की ओर से परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए लोकमित्र केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सहायता निगम की ओर से ली जा रही है। इनकी टीमें इन दिनों घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और लोगों का डाटा एकत्र कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ माह का समय निगम ने दिया है।
इसके बाद लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल ऑनलाइन माध्यम से दी जाएगी। अभी तक परिवार रजिस्टर का डाटा नगर निगम में ऑनलाइन नहीं है। इसके चलते कई बार काफी दिक्कतें भी आई हैं। वहीं हाथ से लिखे गए पुराने रजिस्टरों की हालत भी काफी दयनीय है। इसे देखते हुए भी निगम की ओर से जल्द इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है ताकि आने वाले दिनों में लोगों को ग्राम पंचायतों की तरह परिवार रजिस्टर की नकल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सके।
गौर रहे कि नगर निगम क्षेत्र में 17 वार्ड हैं। नगर निगम बनने के दौरान शहर के साथ लगती पंचायतों को निगम में विलय किया गया था। हालांकि इन लोगों का परिवार रजिस्टर का डाटा पंचायतों में ही चला हुआ था। वहीं नगर परिषद के दौरान वार्डों के मुताबिक ही डाटा निगम के पास था। इसके चलते लोगों को भी परिवार रजिस्टर की नकल के लिए धक्के खाने पड़ रहे थे। इसके बाद चुनाव आचार संहिता से पहले हुए निगम के बजट सत्र में परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने की बात रखी। साथ ही निगम में मिली पंचायतों का डाटा भी पूरा करने के लिए कहा। इस पर निगम ने मंथन के बाद परिवार रजिस्टर ऑनलाइन करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
इनसेट
17 वार्डों में लगी है टीम
शहर के 17 वार्डों में नगर निगम की टीम घर-घर से डाटा एकत्र करने के लिए लगी हुई है। 17 वार्डों में चल रहे कॉमन सर्विस सेंटर और लोक मित्र केंद्रों की सहायता से इस कार्य को किया जा रहा है। इन्हीं की टीम घरद्वार पर जाकर परिवारों का डाटा ले रही है। इसके बाद आगामी दिनों में इसे ऑनलाइन करने का कार्य शुरू होगा।
इनयेट
लोग नहीं दे रहे डाटा
17 वार्डों में लगी टीमों को डाटा एकत्र करने के लिए भी काफी दिक्कतें आ रही है। वर्तमान में कोई धोखाधड़ी होने के डर से लोग आधार कार्ड समेत अन्य कोई भी डाटा टीम को नहीं दे रहे हैं। इससे निगम को निर्धारित लक्ष्य से पहले कार्य करने में परेशानी आ सकती है। बताया जा रहा है कि निगम की ओर से टीम को आईडी कार्ड भी दिए गए हैं। फिर भी लोग डाटा देने से कतरा रहे हैं।
इनसेट
शहर में परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने के लिए डाटा एकत्र किया जा रहा है। लोकमित्र केंद्र की टीम इसमें काम कर रही है। फील्ड में जाकर डाटा लेने वाली टीम को निगम की ओर से आईडी कार्ड दिए गए हैं। लोगों से आग्रह है कि आईडी कार्ड देखने के बाद अपना डाटा टीम के साथ साझा करें ताकि परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन किया जा सके।
-एकता काप्टा
आयुक्त, नगर निगम सोलन।