{"_id":"698b35700dae24035a008169","slug":"wheat-will-be-purchased-at-rs-2585-per-quintal-solan-news-c-176-1-ssml1040-162991-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गेहूं की 2,585 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गेहूं की 2,585 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद
विज्ञापन
नालागढ़, मलपुर और बद्दी में मंडियां लगेंगी
बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी खरीद :उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। किसानों से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जाएगी। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य रबी फसल की बुआई और कटाई को ध्यान में रखते हुए पहली अप्रैल से अपेक्षित है।
उपायुक्त ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए सोलन जिला में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मार्केट यार्ड नालागढ़ और मलपुर के अलावा बद्दी में दो मंडियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहयोग से संचालित की जाएगी।
मनमोहन शर्मा ने किसानों से आग्रह किया है कि वे बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए निर्धारित खरीद केंद्रों पर ही गेहूं विक्रय करें। इससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल केवल अधिसूचित खरीद केंद्रों पर ही बेचनी चाहिए।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के दूरभाष नंबर 01792-224114 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, जिला सोलन के दूरभाष नंबर 01792-223454 पर संपर्क कर सकते हैं।