फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wheat grading machine installed in Nalagarh

ऊना के बाद अब नालागढ़ में भी होगी गेहूं की ग्रेडिंग

Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। ऊना के बाद अब नालागढ़ में भी गेहूं की ग्रेडिंग का कार्य हो पाएगा। किसानों को दो माह का लंबा इंतजार इसके लिए नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग ने नालागढ़ में अधिक क्षमता की ग्रेडिंग मशीन लगा दी है। इसके लगने से गेहूं उत्पादन करने वाले किसानों की फसल की ग्रेडिंग समय पर हो पाएगी जिससे फसल खराब होने से बचेगी। हालांकि पहले दो छोटी ग्रेडिंग मशीन थी लेकिन यहां के उत्पादन के हिसाब से यह काफी छोटी थी।
इस साल नालागढ़ में 796 बीघा जमीन पर गेहूं का बीज तैयार किया। इससे विभाग को 15 से 18 हजार क्विंटल बीज तैयार होने की उम्मीद है। यहां पर पहले दो कम क्षमता के दो छोटे ग्रेडिंग मशीन लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

इनसे तीन माह तक का समय किसानों की फसल को ग्रेडिंग करने में लग जाता था जिससे कई किसानों के पास स्टोर करने के लिए जगह की समस्या होने पर बीज खराब होने का डर लगा रहता था। अब विभाग ने 65 लाख की लागत से 50 क्विंटल प्रति घंटा की क्षमता की मशीन लगा दी है। ऊना के बाद प्रदेश में यह दूसरी मशीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ के किसान प्रेम चौधरी, सुरेंद्र सैणी, विनोद ठाकुर, अवतार सैणी, राम सिंह, दलीप चंद, अमर चंद ठाकुर, कृष्ण कुमार, सुच्चा सिंह ने बताया कि जो किसान गेहूं की बीज तैयार करता है, उसकी फसल को विभाग ग्रेडिंग करके लेता है। यहां पर ग्रेडिंग के लिए कम क्षमता की दो मशीनें थीं जिससे लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। विभाग ने यहां पर बड़ी मशीन लगा दी है। अब लोगों को यह समस्याएं नहीं आएंगी।

कृषि प्रचार अधिक भोपाल सिंह ने बताया कि गेहूं का बीज तैयार करने वाले किसानों को सामान्य रेट से सात व आठ रुपये अधिक दाम मिलता है। जो किसान ब्रीडर बीज लगाते हुए उससे फाउंडेशन बीज तैयार होता है। इसकी रेट 27 सौ रुपये प्रति क्विंटल है। जो किसान फाउंडेशन बीज लगाते हैं, उससे सर्टीफाइड बीज तैयार होगा। इसका 28 सौ रुपये प्रति क्विंटल रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed