फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Weekend tourism on rise in Solan long rows of vehicles create jam on Sanvara toll plaza

वीकेंड पर बढ़े पर्यटक, टोल प्लाजा के समीप लगीं वाहनों की लंबी कतारें

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Weekend tourism on rise in Solan long rows of vehicles create jam on Sanvara toll plaza
कालका शिमला हाईवे पर रविवार को सनवारा टोल प्लाजा पर लगा जाम। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/धर्मपुर। वीकेंड पर रविवार के दिन पर्यटकों की भारी आवाजाही से एनएच पर भी जाम लगता रहा। सुबह के समय शिमला की तरफ और दोपहर बाद चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस बीच टोल प्लाजा पर एक किमी लंबा जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों समेत पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वीकेंड पर कसौली, चायल सहित बड़ोग के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। इससे शनिवार और रविवार के दिन होटल कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार कोविड के बीच मौसम साफ होने के बाद वीकेंड पर फिर से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लग गई है। रविवार को चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों की अधिक संख्या देखी गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद एकदम से वाहनों की संख्या बढ़ने से कालका-शिमला एनएच के सनवारा टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शिमला से कालका, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बसें भी जाम में फंसी रहीं। इसमें अब संबंधित बसें भी आधा से एक घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर महेंद्र पडियार ने बताया टोल कर्मचारियों ने जाम से निजात दिलाने के लिए अति शीघ्र कार्य किया। हालांकि वीकेंड पर ही जाम की स्थिति होती है जबकि अन्य दिनों में यातायात सामान्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed