फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   weathers news solan

Solan News: दो घंटे की बारिश ने परवाणू में मचाई तबाही, कई मार्ग बंद और चार ट्रेनें रद्द

Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़कों में जलभराव, कई दुकानों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू और आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद महज दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह भूस्खलन, जलभराव और सड़कें बंद होने से यातायात ठप पड़ गया। बारिश का पानी औद्योगिक इकाइयों और दुकानों में घुसने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। परवाणू में मंगलवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश से जहां परवाणू शहर में जगह-जगह पानी भर गया, वहीं कालका शिमला रेललाइन पर कोटी व गुम्मा रेलवे स्टेशन के बीच भारी मात्रा में मलबा पत्थर आने से चार ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। इसमें दो ट्रेन शिमला रेलवे स्टेशन, एक ट्रेन तारादेवी और एक ट्रेन कोटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रखी गई। कोटी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को बस से कालका के लिए भेजा गया। वहीं परवाणू में बारिश से कई वाहन भी आधे-आधे पानी में डूब गए। इसके अलावा परवाणू के साथ लगती कौशल्या खड्ड में भी भारी मात्रा में पानी आ गया। मलबा हटाकर फंसी ट्रेनों को कालका भेजने का काम जारी है। चक्की मोड़ के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक-रोककर छोड़ा गया। इसके अलावा हिमफेड बॉटलिंग प्लांट में पानी भरने से पैकेजिंग मटेरियल और मशीनरी खराब हो गई। प्लांट मैनेजर अशोक सहगल के अनुसार प्रारंभिक आकलन में 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी।
इनसेट
दुकानों और सड़कों को नुकसान
बस अड्डे की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारी परेशान रहे। ओल्ड कसौली रोड, पट्टा बेजा और खड़ीन मार्ग बंद हो गए। टकसाल में नाले के तेज बहाव से डंगा गिरने के कारण एक कैंटर नाले की ओर लटक गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा यहां कई छोटे वाहन पानी में तैरते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
बारिश से कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के जरिए मार्गों को तुरंत बहाल करने में जुटी हुई हैं। मार्ग खोलने का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
इनसेट
टकसाल क्षेत्र में नाले के उफान से बिजली के कुछ खंभों को नुकसान पहुंचा है। टीम मौके पर स्थिति को संभालने में जुटी है।
अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड (परवाणू)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed