Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Waterlogging turns road into a pond; commuters and schoolchildren face difficulties.

Solan News: जलभराव से सड़क बनी तालाब, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी

Fri, 03 Jul 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging turns road into a pond; commuters and schoolchildren face difficulties.
जलभराव से प्रभावित सड़क पर सावधानी से गुजरते स्कूली बच्चे। (संवाद)
दाड़लाघाट-कंसवाला-पारनू संपर्क मार्ग निकासी व्यवस्था न होने से हर बरसात में बढ़ रही समस्या
विज्ञापन

खेतों को भी हो रहा नुकसान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट-कंसवाला-पारनू संपर्क मार्ग पर बरसात के कारण 10 से 15 मीटर सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त अध्यापक धनीराम चौधरी व कृष्ण चंद चंदेल के घर से बाडूबाड़ा मंदिर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग तक सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। वीरवार दोपहर बारिश थमने के बाद दोनों विद्यालयों से छुट्टी होने पर बच्चों को डंगे के सहारे होकर निकलना पड़ा, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर ढलान होने के कारण बारिश का पानी इसी हिस्से में जमा हो जाता है। उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने से पानी धीरे-धीरे सड़क से नीचे चौधरी परिवार के खेतों में पहुंच रहा है, जिससे खेतों और फसलों को नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच-छह वर्ष पहले जयपाल चौधरी के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने सड़क के ऊपरी हिस्से में एक नाली का निर्माण कराया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में वह बंद हो गई। इसके चलते हर बरसात में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके तथा किसानों की भूमि और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed