फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water sources will be repaired in Balahad and Salon villages with Rs 26 lakh

Solan News: बलैहड़ व सलोन गांवों में 26 लाख से होगी जलस्रोतों की मरम्मत

Thu, 12 Jun 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने जारी की धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बेहड़़ी पंचायत के बलैहड़ व सलोन गांवों में 26 लाख से जलस्रोतों की मरम्मत होगी। इसको लेकर नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने धनराशि जारी कर दी है। विधायक ने इस पंचायत का 25 अप्रैल को दौरा किया था और उसी दौरान उन्होंने बलैहड़ गांव में जलस्रोत की मरम्मत के लिए पहले 14.14 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन मरम्मत कार्य के लिए यह धनराशि पर्याप्त नहीं हुई, जिसे देखते हुए विधायक ने इस कार्य के निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाकर इस कार्य को जारी रखा और अब यह पेयजल स्रोत पूरी तरह तैयार है। विधायक बावा ने कहा कि बरसात के दौरान बलैहड़ का प्रमुख जलस्रोत पूरी तरह ध्वस्त हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता की मांग पर उन्होंने मौके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल मरम्मत के लिए धन राशि उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed