{"_id":"6a4f9cc38da80de6e008d6b7","slug":"water-crisis-in-ward-16-supply-received-after-6-days-residents-forced-to-order-tankers-solan-news-c-176-1-sln1013-173588-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वार्ड 16 में पानी के लिए हाहाकार, 6 दिन बाद\n\nमिल रही सप्लाई, लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वार्ड 16 में पानी के लिए हाहाकार, 6 दिन बाद मिल रही सप्लाई, लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर
Thu, 09 Jul 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कम प्रेशर और महज एक घंटे की सप्लाई से दूसरी मंजिल तक नहीं चढ़ रहा पानी, लोगों में भारी रोष।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड 16 (आंजी-रबौण) में पानी की भारी किल्लत के चलते स्थानीय लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वार्ड में छह-छह दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है और वह भी महज एक घंटे के लिए होती है। इतने कम समय में लोगों के घरों की टंकियां पूरी तरह भर नहीं पाती हैं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को हर हफ्ते महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। नियमित पानी का बिल चुकाने के बावजूद लोगों को अपनी जेब ढीली कर पानी खरीदना पड़ रहा है। ।
स्थानीय निवासी अपराजिता भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है और न ही यह नियमित रूप से छोड़ा जा रहा है। छह दिन के लंबे इंतजार के बाद जब पानी आता भी है, तो उसका प्रेशर इतना कम होता है कि घरों की दूसरी मंजिल पर रखी टंकियों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। यदि कभी पानी पहुंचता भी है, तो समय बेहद कम (एक घंटा) होने के कारण टंकियां खाली रह जाती हैं। वार्ड के दर्जनों परिवार इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
इनसेट
जल शक्ति विभाग को सौंपा गया है काम : नगर निगम
इस पूरे मामले पर जब नगर निगम सोलन के कनिष्ठ अभियंता प्रिंस ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 16 में इस समय पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग को सौंपी गई है। वार्ड में पानी की किल्लत को दूर करने और सप्लाई को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और समस्या का हल निकाला जाएगा।