{"_id":"13c90b3a9b86659fc5096c374b1bee62","slug":"waten-tank-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथेड में वाटर स्टोरेज टैंकों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथेड में वाटर स्टोरेज टैंकों का होगा निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, बसाल (सोलन)
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसाल पंचायत के क्षेत्र कथेड़ में सर्वकल्याण समिति न्यू कथेड़ की ओर से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बसाल पंचायत के प्रधान देवेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य शीला, बीडीसी सदस्य पंकज शर्मा, उपप्रधान किरण किशोर, वार्ड सदस्य पिंकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सर्व कल्याण समिति के अध्यक्ष बंसी लाल गाजटा ने इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया और बसाल पंचायत के वार्ड तीन कथेड़ की 19 सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान जिला परिषद सदस्य व पूर्व सोलन जिप अध्यक्ष कुमारी शीला ने कथेड़ में वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन, सड़क, स्वच्छता, सीवरेज, हैंडपंप रिपेयर और प्राकृतिक जल स्रोतों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। रसोई गैस वितरण की समस्या को लेकर काफी गहमागहमी रही। इसमें गैस वितरण ठीक करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर स्थानीय निवासी व वरिष्ठ एचएएस अधिकारी यशपाल शर्मा ने न्यू कथेड़ की सफाई व्यवस्था और पानी की निकासी के लिए सुझाव दिए। मंच का संचालन सीताराम ने किया। इस मौके पर चमन ठाकुर, रवि नेगी, नरेश शाक्या, राम लाल गर्ग, केआर श्याम, लीला श्याम, प्रमोद ठाकुर, विपिन शर्मा, दर्शन सिंह पुंडीर, कमल शर्मा, अर्जुन सिंह नेगी, कमल शर्मा, भगवान दास शर्मा, नीलम पुंडीर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन