{"_id":"69cabdab41969d2897076765","slug":"villagers-met-the-mla-regarding-the-foundation-stone-laying-of-the-ambulance-road-in-khata-village-solan-news-c-176-1-sln1003-166184-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खाता गांव में एंबुलेंस रोड के शिलान्यास को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खाता गांव में एंबुलेंस रोड के शिलान्यास को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की पंचायत रौड़ी के तहत गांव खाता के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विधायक संजय अवस्थी से मुलाकात कर एंबुलेंस रोड के शिलान्यास के लिए समय निर्धारित करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही खाता गांव का दौरा कर एंबुलेंस रोड का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से पहले ही वह गांव पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदीप ठाकुर, रूपराम ठाकुर, मनसा राम ठाकुर, संजू चंदेल, खेम सिंह ठाकुर, प्रेमलाल ठाकुर, हरिचंद ठाकुर, काकू ठाकुर, जतिंदर ठाकुर और तुलसी राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।