फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vigor returned to schools after winter holidays

Solan News: शीतकालीन छुट्टियों के बाद स्कूलों में फिर लौटी रौनक

Thu, 13 Feb 2025 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन स्कूलों में 73 प्रतिशत रही विद्यार्थियों की हाजिरी
विज्ञापन

नौवीं से जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों का रिविजन शुरू
पहली से आठवीं कक्षा तक की प्रवेश प्रक्रिया भी होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शीतकालीन की डेढ़ माह की छुट्टियों के बाद सोलन उपमंडल के स्कूलों फिर से रौनक लौट आई है। स्कूल खुलने से कुछ दिन पहले से ही विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। वीरवार की सुबह जिला के कंडाघाट, चायल, धर्मपुर, सोलन क्षेत्र के स्कूलों में नौ से दस बजे के बीच विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। जिला सोलन के प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विंटर स्कूलों में 73 प्रतिशत विद्यार्थी और 90 प्रतिशत अध्यापक स्कूल पहुंचे। जानकारी के अनुसार शीतकालीन स्कूलों में 31 मार्च को परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई थी। अब नए सत्र के लिए स्कूलों में नए सिरे से दाखिले शुरू होंगे। इसके अलावा बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी बचे हुए दिनों में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अपने आप को तैयार करने के लिए अध्यापकों से मदद लेने के अहम दिन होंगे। मार्च माह में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं शीताकलीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक साथ आयोजित की जाएगी। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन स्कूल में विद्यार्थियों की कम संख्या रही है। लेकिन सोमवार से स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed