{"_id":"6a0c9dda01af15f3900e5393","slug":"video-of-sewerage-waste-being-dumped-on-the-roadside-in-kanthadi-panchayat-goes-viral-solan-news-c-176-1-ssml1044-169705-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कैंथडी पंचायत में सीवर की गंदगी सड़क किनारे फेंकने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कैंथडी पंचायत में सीवर की गंदगी सड़क किनारे फेंकने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
ग्रामीणों ने टैंकर चालक पर कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड सोलन की कैंथड़ी पंचायत में सड़क किनारे खुले में सीवर की गंदगी फेंकते टैंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। वीडियो में लोग टैंकर चालक से सवाल पूछते दिख रहे हैं, लेकिन चालक का इस पर कोई जवाब नहीं था। ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ा एतराज जताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया और टैंकर चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। वीडियो शेयर करने वाली निधि का कहना है कि कुछ लोग चुपचाप गांव में गंदगी गिराकर चले जाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उनके खिलाफ रोष फैल रहा है। कैंथड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर टैंकर चालक ने ऐसा दोबारा किया, तो उसका टैंकर जब्त कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।