{"_id":"6a1b422c6375fbb2b408cce6","slug":"video-of-a-young-man-injecting-drugs-near-childrens-park-goes-viral-solan-news-c-176-1-ssml1040-170501-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिल्ड्रन पार्क के पास नशे का इंजेक्शन लगाते युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिल्ड्रन पार्क के पास नशे का इंजेक्शन लगाते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा युवक, मेडिकल के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के चिल्ड्रन पार्क के पास एक युवक द्वारा सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोलन पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस चौकी शहर सोलन से मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने नगर निगम की पार्किंग में दबिश देकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान प्रदीप (मूल निवासी नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने टेपेंटाडोल की गोली किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी और उसे घोलकर खुद को इंजेक्शन लगाया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।