फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Viaduct bridge to be built near TTR chowk by 15th January on Kalka-Shimla fourlane

परवाणू टीटीआर चौक पर बन रहे बायाडक्ट ब्रिज 15 जनवरी तक होगा पूरा

Sat, 19 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू(सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग-5 परवाणू टिंबर ट्रेल चौक पर लगभग डेढ़ साल से बन रहे वायाडक्ट ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। 15 जनवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे यहां पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसका निर्माण फोरलेन कंपनी करवा रही है।
यह ब्रिज 160 मीटर लंबा होगा और इसके लिए लगाए गए आरसीसी पिल्लर की ऊंचाई 25 मीटर है। अभी ब्रिज को दूसरे छोर तक मिला लिया गया है। अब इसे पिल्लरों पर बैठाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

कंपनी ने प्रथम चरण में परवाणू-सोलन फोरलेन का कार्य पूरा कर लिया है। जैसे ही वायाडक्ट ब्रिज का कार्य पूरा होगा, परवाणू-सोलन तक इसकी क्लीयरेंस रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीं कंपनी आगामी पांच सालों तक फोरलेन का रखरखाव भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर शिमला से चंडीगढ़ की ओर इस वायाडक्ट ब्रिज को खोला जाएगा। पुल के ऊपर से सैलानी यहां नजारा निहार सकेंगे। इस ब्रिज पर आवाजाही वनवे होगी। चंडीगढ़ से शिमला आने वाले वाहन पुरानी सड़क से ही आएंगे।

खाई वाली जगह पर कारगर है वायाडक्ट
वायाडक्ट का निर्माण खाई वाली जगह पर होता है। इसके निर्माण के लिए जमीन के ऊपर आरसीसी पिल्लर खड़े किए जाते हैं। इसके बाद स्टील गार्डर लगाकर दोनों छोर मिलाए जाते हैं और सीमेंट कंक्रीट डाली जाती है। यह काफी मजबूत होता है।
वायाडक्ट ब्रिज पर चलेंगी दो लेन
ब्रिज का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसे 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल पर दो लेन चलेंगी। पुराने रोड को ठीक कर उस पर दो लेन चलेंगी।
बलविंदर सिंह, प्रोजेक्ट अफसर, जीआर कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed