{"_id":"6798bb4bbe98997f7c03d2ff","slug":"vehicles-will-soon-start-running-on-sukho-majri-surajpur-four-lane-solan-news-c-176-1-ssml1040-136857-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सूखो माजरी-सूरजपुर फोरलेन पर जल्द दौड़ने लगेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सूखो माजरी-सूरजपुर फोरलेन पर जल्द दौड़ने लगेंगे वाहन
विज्ञापन
एनएचएआई ने रेलवे लाइन के नीचे खोल दिए दोनों गेट, मार्ग के जल्द शुरू होने लोगों को जगी उम्मीद
पिंजौर में लगने वाले जाम से मिलेगी वाहन चालकों को निजात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साल 2017 में किया था शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सूरजपुर-सूखो माजरी फोरलेन के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। एनएचएआई ने रेलवे लाइन के नीचे से दूसरा गेट भी खोल दिया है। अब आने जाने के लिए दोनों रास्ते खुल गए हैं। अब इस मार्ग पर जल्द ही वाहन दौड़ने लगेंगे। सड़क के खुलते ही पिंजौर में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को निजात मिलेगी। 7.7 किमी लंबे इस मार्ग का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2017 में शिलान्यास किया था। 140 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग को दो साल में तैयार करने का टारगेट रखा गया था लेकिन रेलवे पुल के नीचे से मार्ग निकालने, पर्यावरण संबंधी कई रुकावटों के चलते यह मार्ग पर 6 साल डिले हो गया है। एनएचएआई ने पहले रेलवे लाइन के नीचे से एक गेट खोला था। इस पर कुछ दिन इसके नीचे से वाहन चलते रहे लेकिन दूसरे गेट का काम चलने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। वाहन साथ लगते खड्ड से होकर निकलते थे। बरसात में यह रास्ता लगभग बंद हो जाता है। लेकिन अब एनएचएआई ने रेलवे लाइन के नीचे से आने व जाने के लिए मार्ग खोल दिया है। अब इसे पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि इस मार्ग को 8 साल पहले चालू किया था लेकिन यह मार्ग तैयार होने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इसके इंतजार करके थक गए हैं। हालांकि अब यह मार्ग पर 90 फीसदी तैयार हो गया है। रेलवे लाइन के नीचे से अभी पक्का होना है और उसके सूरजपुर में फ्लाईओवर के ऊपर भी मार्ग को पक्का होना है। अगर देखा जाएगा तो एक माह का काम नहीं है। लोगों ने इस मार्ग को जल्द शुरू करने की मांग की है। बद्दी निवासी कृष्ण कौशल, दीपू पंडित, हरनेक ठाकुर, संजीव ठाकुर ने बताया कि यह मार्ग बहुत पहले तैयार होना चाहिए थे लेकिन यह मार्ग राजनीति का शिकार हुआ। 2017 में इस मार्ग पर काम शुरू हुआ लेकिन यहां का विधायक दूसरी पार्टी से जीत गया जिससे यह मार्ग अधर में लटक गया। अब यहां से भाजपा की प्रत्याशी जीती है और लोगों को उम्मीद है कि मार्च माह में यह मार्ग तैयार हो जाएगा।
रेलवे लाइन के नीचे से दोनों गेट खुल गए हैं। अब दूसरे गेट को पक्का करने का कार्य होगा। उसके बाद जहां से मार्ग पर अभी रि मेटल नहीं हुआ है उसे तैयार करने का कार्य होगा। उसके बाद इस मार्ग को चालू कर दिया जाएगा।
जसविंद्र सिंह रंगा,अधिशासी अभियंता,एनएचएआई ।