{"_id":"6a50f5d8f6d30c2d5a04cdca","slug":"vegetables-getting-soaked-and-suffering-damage-at-solan-vegetable-market-due-to-the-lack-of-a-shed-roof-solan-news-c-176-1-ssml1040-173606-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन सब्जी मंडी में शेड की छत न होने से भीग रही सब्जियां, हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन सब्जी मंडी में शेड की छत न होने से भीग रही सब्जियां, हो रहा नुकसान
Fri, 10 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
मंडी में बाहरी राज्यों के व्यापारी गीली फसलों के लगा रहे कम दाम
आढ़तियों ने अपने स्तर पर लगाए हैं तिरपाल, बारिश में वह भी नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की सबसे बड़ी सोलन सब्जी मंडी में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण किसानों और आढ़तियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में सब्जियों की नीलामी के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है, जिससे इस मानसून सीजन में किसानों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है।
शेड न होने के कारण शिमला मिर्च, गोभी, बैंगन, टमाटर, समेत दर्जनों अन्य सब्जियों को खुले आसमान के नीचे बेचना पड़ रहा है। बारिश से बचाव के लिए कुछ आढ़तियों ने अपने स्तर पर दुकानों के बाहर तिरपाल जरूर लगाए हैं, लेकिन भारी बारिश के आगे ये तिरपाल भी नाकाम साबित हो रहे हैं और पानी टपकने से खुले में रखी सब्जियां खराब हो रही हैं। मंडी में आलू, प्याज और लहसुन के लिए तो शेड की व्यवस्था है, लेकिन अन्य नकदी फसलों के लिए कोई प्रबंध नहीं है। इसका सीधा असर किसानों की जेब पर पड़ रहा है। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी सब्जियां गीली होने का हवाला देकर उनके दाम बहुत कम लगा रहे हैं। लगातार बारिश से सब्जियां मंडी में ही सड़ने लगी हैं। इस मंडी में न केवल स्थानीय बल्कि शिमला और सिरमौर जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं।
इनसेट
सितंबर से शुरू होगा 1.50 करोड़ का रूफिंग कार्य
इस समस्या को लेकर मंडी समिति सोलन के सचिव राघव सूद ने कहा कि किसानों और आढ़तियों की यह परेशानी उनके संज्ञान में है और इसके समाधान के लिए योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मंडी में रूफिंग (छत) डालने का कार्य आगामी सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरी परियोजना के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है और वर्तमान में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सचिव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का स्थाई हल निकाल लिया जाएगा।