फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vaccination camp will be organized for the disabled on June 17, More than 18 years of the district will include 3300 Divyangjan, Health department prepared six vaccination centers in the district

17 जून को दिव्यांगों के लिए लगेगा टीकाकरण शिविर

Tue, 15 Jun 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए 17 जून, 2021 को दिव्यांगों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत 17 जून को जिला के छह केंद्रों पर दिव्यांगजनों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में जिला के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लगभग 3300 दिव्यांगजों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला के अर्की, चंडी, धर्मपुर, नालागढ़ चिकित्सा खंड मुख्यालय व सायरी चिकित्सा खंड के मुख्यालय कंडाघाट स्थित स्वास्थ्य संस्थानों में दिव्यांगजनों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी 17 जून को ही दिव्यांगों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित होगा। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी दिव्यांगों से आग्रह किया है कि इस विशेष टीकाकरण शिविर में अपना यूडीआईडी (यूनीक आईडी फॉर पर्संज विद डिसेबिलीटिज) साथ लाएं। यूडीआईडी के आधार पर शिविर में ही उनका पंजीकरण के उपरांत टीकाकरण किया जाएगा। यूडीआईडी उपलब्ध न होने की स्थिति में दिव्यांग जन चिकित्सा प्रमाणपत्र एवं आधार नंबर साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed