फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ust 6 doctors in ESI hospital Parvanoo to take care of health of 20 thousand families

छह चिकित्सकों पर 20,000 परिवारों की सेहत का जिम्मा

Sun, 01 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
एमएम भंडारी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के ईएसआई अस्पताल में 20,000 परिवारों के इलाज का जिम्मा महज छह चिकित्सकों के ऊपर है। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को इलाज के लिए हरियाणा के कालका और चंडीगढ़ का रुख करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को बताया है लेकिन अभी तक कोई चिकित्सक नहीं आया है। इसके चलते वर्तमान में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में केवल छह चिकित्सक, दो डेंटल डॉक्टर और एक आयुर्वेदिक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात तो यह है कि बड़े उद्योग होने के बाद भी ईएसआई अस्पताल को नजरअंदाज किया जा रहा है। कोई दुर्घटना होने पर पीड़ित को भी प्राथमिक उपचार देकर चंडीगढ़ रेफर किया जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1990 में परवाणू और साथ लगते जाबली क्षेत्र में उद्योग होने के चलते लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण किया गया था। इससे उद्योगों में कार्यरत कामगारों समेत स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिला लेकिन अब अस्पताल के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।
वर्तमान में अस्पताल में न तो गायनोकोलॉजिस्ट है और न ही मेडिसन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर। इस कारण मरीजों को आए दिन अस्पताल में परेशानी होती है। इन दिनों अस्पताल केवल चार जरनल, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे चला हुआ है।
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि अस्पताल में कुल 14 पद हैं जिनमें विशेषज्ञ भी हैं। प्रशासन को इस बारे में बताया है। उम्मीद है कि रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे।
पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान: ईएसआई अस्पताल परवाणू, समय-09:35। पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लगी हैं। अभी एक ही लाइन में महिला और पुरुष लगे हैं। एक-एक कर मरीजों की पर्ची बनाई जा रही है। कामगारों के लिए अलग काउंटर है जबकि अन्य लोगों के लिए भी पर्ची काउंटर बनाया गया है।
समय - 9:50 बजे। जरनल ओपीडी के बाहर मरीज उपचार के लिए खड़े हैं। एक मरीज का उपचार चल रहा है। यहां भी एक-एक कर चिकित्सक उपचार के लिए मरीज को ओपीडी में बुला रहे हैं।

समय-10:00 बजे। नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर काफी भीड़ है। मरीज लाइन में लगे हैं। कई मरीजों को उपचार के बाद लैब में रक्त और अन्य जांच के लिए भेजा गया है। लैब में मरीजों के टेस्ट हो रहे हैं। शनिवार को अस्पताल में काफी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed