{"_id":"69b305bbdc8cee25820b9900","slug":"unmaintained-toilet-in-ward-1-of-baddi-has-become-a-ruin-solan-news-c-176-1-ssml1044-164928-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के वार्ड एक में बिना देखरेख शौचालय बना खंडहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के वार्ड एक में बिना देखरेख शौचालय बना खंडहर
विज्ञापन
बद्दी के वार्ड एक में खंडहर बना शौचालय- संवाद।
नियमित सफाई न होने से खुले में शौच करने को मजबूर लोग
महिलाओं को झेलनी पड़ रही सबसे ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वार्ड नंबर-एक में अस्पताल के सामने बना सार्वजनिक शौचालय अब देखरेख के अभाव में खंडहर बन गया है। नियमित सफाई न होने के कारण लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। खासकर महिलाओं को शौचालय की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद ने यह शौचालय करीब दस साल पहले बनाया था। अस्पताल में आने वाले मरीज, तीमारदार और आसपास के लोग इसका प्रयोग करते थे, लेकिन देखरेख और सफाई की कमी के चलते लोग धीरे-धीरे इसे छोड़ने लगे। पूर्व पार्षद तेजा राम ने बताया कि शौचालय के साथ पानी की सुविधा भी थी, लेकिन सफाई का जिम्मा किसी को नहीं सौंपा गया। इसी कारण लोग इसे उपयोग करना बंद कर चुके हैं और अब यह खंडहर बन चुका है। पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि उनके समय में शौचालय चालू था, लेकिन अब देखरेख न होने के कारण इसका हाल बहुत खराब है। उन्होंने नगर निगम से सफाई कराकर शौचालय को पुनः चालू करने की मांग की है, ताकि वार्ड एक और दो के लोगों को सुविधा मिल सके। नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमित सफाई कराई जाएगी।