{"_id":"6672ec2c87fb163a3007afe3","slug":"under-14-sports-competitions-will-be-held-from-4-6-july-solan-news-c-176-1-ssml1040-123711-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी 4-6 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी 4-6 जुलाई तक
Wed, 19 Jun 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा संघ ने बैठक कर जारी किया खेल कैलेंडर
सितंबर में आयोजित होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला क्रीड़ा संघ की बैठक कुनिहार में हुई, जिसमें जिले में आगामी माह में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खेल कैलेंडर जारी किया गया। इसमें अंडर-14 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता कंडाघाट ब्लॉक के सायरी स्कूल, धर्मपुर ब्लॉक के कोटी स्कूल, सोलन ब्लॉक के जौणाजी स्कूल में 4 से 6 जुलाई तक होंगी। इसी तरह नालागढ़ और रामशहर ब्लॉक की प्रतियोगिताएं क्रमश: रामपुर और लोधी माजरा स्कूल व पट्टा महलोग की सरयांज स्कूल में 12 से 14 जुलाई तक होगी। वहीं कुठाड़ ब्लॉक की कुठाड़ स्कूल, अर्की की मज्याठ स्कूल व धुंदन की मांगल स्कूल व निजी स्कूलों की प्रतियोगिता 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगी।
इसी तरह अंडर-14 माइनर व मेजर लड़कों की गेम्स 27 से 30 अगस्त तक छात्र कुनिहार स्कूल में होगी। जबकि लड़कियों की 01 से 04 सितंबर तक कन्या स्कूल कुनिहार में होगी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक, योगा, शतरंज व अन्य प्रतियोगिताएं लड़कों की 6 व 7 सितंबर को छात्र स्कूल कुनिहार और लड़कियों की 8 व 9 सितंबर को कन्या स्कूल कुनिहार में होगी। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से करवाने के निर्देेश दिए।