{"_id":"6127d7f88ebc3e79b50f5ecd","slug":"two-youth-injured-in-road-accidents-around-bbn-died-in-pgi-solan-news-sml381618688","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में सड़क दुर्घटना में दो घायल व्यक्तियों ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में सड़क दुर्घटना में दो घायल व्यक्तियों ने पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन
Two youth injured in road accidents around BBN died in PGI
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक व्यक्ति मंडी जिले के सरकाघाट और दूसरा नालागढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
मंडी जिले के सरकाघाट के बलेस सतलाना गांव के 32 वर्षीय संदीप कुमार 22 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए बद्दी स्कूटी पर आ रहा था। संडोली के समीप सड़क में एक बहुत बड़ा गड्ढा था जो पानी से भरा हुआ था।
जैसे ही संदीप ने उसके ऊपर से स्कूटी चलाई तो वह स्कूटी समेत गड्ढे में गिर गया जिससे उसके सिर में चोट लग गई। घायल अवस्था में उसे पहले बद्दी अस्पताल लाया था लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को दे दिया। परिजनों ने उसके पैतृक गांव बलेस सतलाना में अंतिम संस्कार किया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और पत्नी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर पीर स्थान के समीप 17 अगस्त को हुई। नालागढ़ निवासी मुकेश शर्मा (35) बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा था। मुकेश बाइक पर नालागढ़ की ओर जा रहा था और किसी वाहन से टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। खेड़ा वार्ड की जिला परिषद सदस्य के पति नारायणदास अपने साथियों के साथ नैना देवी से वापस आ रहे थे।
उन्होंने बेहोशी की हालत में पड़े मुकेश को नालागढ़ में पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने पर वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। वीरवार को उसने पीजीआई में अंतिम सांस ली। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में पीजीआई में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। दोपहर बाद मृतक का नालागढ़ में अंतिम संस्कार किया। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।