फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two thousand farmers bought 52 thousand saplings in seven days at Nauni University.

Solan News: नौणी विवि में सात दिनों में दो हजार किसानों ने खरीदे 52 हजार पौधे

Tue, 23 Dec 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नौणी विवि में फलदार पौधों की बंपर बिक्री, अब तक 2 हजार बागवानों ने खरीदे 52 हजार पौधे
विज्ञापन

15 दिसंबर से हुई बिक्री शुरू, पहले आओ-पहले पाओ पर मिल रहे पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और इसके विभिन्न केंद्रों में फलदार पौधों की वार्षिक बिक्री पूरे जोरों पर है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 15 दिसंबर से शुरू हुई इस बिक्री प्रक्रिया में हिमाचल ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के बागवान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, करीब 2000 बागवानों को विभिन्न फलों की किस्मों के 52 हजार पौधे बेचे जा चुके हैं। बागवानों के बीच सेब की नई और उन्नत किस्मों के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसके अलावा जापानी फल, कीवी और अन्य गुठलीदार फलों की मांग में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। नर्सरियों में सेब के साथ-साथ नाशपाती, खुमानी, आड़ू, चेरी, अखरोट, अनार और प्लम के पौधे भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

किन्नौर के बागवान ने खरीदे 21 हजार के पौधे
बिक्री के प्रति बागवानों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूरदराज के क्षेत्रों से लोग नौणी पहुंच रहे हैं। सोमवार को किन्नौर जिले के मेंबर गांव से आए बागवान धीरज नेगी ने विश्वविद्यालय से 21,300 रुपये के 94 पौधे खरीदे। उनके द्वारा खरीदे गए पौधों में सेब के 50, जापानी फल के 10, कागजी अखरोट के 12 और कीवी के 22 पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed