{"_id":"66c5edae01e60c4c6c0edfe6","slug":"two-prisoners-clashed-in-solan-jail-one-got-serious-injuries-solan-news-c-176-1-ssml1040-127154-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन कारागार में भिड़े दो कैदी, एक को गंभीर चोटें आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन कारागार में भिड़े दो कैदी, एक को गंभीर चोटें आई
Wed, 21 Aug 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बंद आरोपी ने की मारपीट
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कारागार बाईपास कथेड़ सोलन में मादक पदार्थ की तस्करी के मामलों में विचाराधीन कैदी को मारपीट के मामले में सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रही है। आगामी जांच जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को पुलिस चौकी शहर सोलन को सूचना मिली कि जिला कारागार कथेड़ सोलन में दो विचाराधीन कैदियों की आपस में लड़ाई हुई है और इस लड़ाई में एक विचाराधीन कैदी जावेद के कान में चोटें लगी है जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल में पहुंची जहां पर एक विचाराधीन कैदी जावेद पुत्र नाजिम निवासी गांव डाकघर मिजीपुर तहसील शहडे जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उपचाराधीन पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त कैदी ने बतलाया की 29 जुलाई को दिन के करीब 2:00 बजे दिशांत गर्ग ने इसके साथ बंदीगृह में मारपीट की। जिससे इसे कान, सिर व बाजू में चोटें आई हैं। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे गंभीर चोटें बताई। जिस पर पुलिस थाना सदर आरोपी दिशांत गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया। उक्त मामले की जांच के दौरान आरोपी दिशांत गर्ग निवासी हाउस नंबर-18 सेक्टर-52 खजेडी चंडीगढ़, जो वर्तमान में जिला कारागार सोलन में मादक पदार्थ की तस्करी के मामलों में विचाराधीन कैदी के रूप में अंदर है को 20 अगस्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है जिसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत धर्मपुर-परवाणू में कई मामले दर्ज हैं उन मामलों में उक्त आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहा है। मामले की जांच जारी है।