{"_id":"655cb7ed8278f3e7b0075096","slug":"two-new-dengue-patients-in-nalagarh-hospital-565-patients-solan-news-c-176-1-ssml1040-11278-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ अस्पताल में डेंगू के दो नए रोगी, 565 हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ अस्पताल में डेंगू के दो नए रोगी, 565 हुए मरीज
विज्ञापन
46 रोगियों के बुखार के बाद लगाए गए थे जांच के लिए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में डेंगू के दो नए रोगी आए हैं। नालागढ़ अस्पताल में बुखार के रोगियों के 46 सैंपल लगाए थे, जिसमें दो रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए। वहीं बद्दी में मंगलवार को कोई सैंपल नहीं लिया गया। बीबीएन में अब रोगियों की संख्या बढ़कर 565 हो गई है। बद्दी में 258 और नालागढ़ में 207 रोगी आ चुके हैं।
बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि नालागढ़ में मंगलवार को डेंगू के दो नए रोगी सामने आए। उन्होंने कहा कि डेंगू लगातार कम होता जा रहा है। अब पहले से कम रोगी डेंगू के निकल रहे हैं। आगामी दिनों में यह खत्म हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने पूरे शरीर को ढंक कर रखें। उन्होंने लोगों से सफाई का ध्यान रखने व पानी जमा न होने देने की अपील की।