{"_id":"67a0cb8c25d193da7f0c4ae8","slug":"two-masked-men-stole-mobile-phones-worth-thousands-from-a-mobile-shop-in-baddis-bhupnagar-solan-news-c-176-1-ssml1040-137298-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के भूपनगर में दो नकाबपोशों ने मोबाइल दुकान से चोरी किए हजारों के मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के भूपनगर में दो नकाबपोशों ने मोबाइल दुकान से चोरी किए हजारों के मोबाइल
विज्ञापन
रविवार देर रात का मामला,सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जुटी मामले की जांच में
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के भूपनगर में दो नकाबपोश चोरों ने रविवार रात को एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए है। चोर सीसीटीवी में कैद हुए है। बद्दी पुलिस ने सूचना मिलते ही दुकान का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक युवक रामपाल ने भूपनगर में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। रविवार रात 9:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर हाउसिंग बोर्ड आ गया। सोमवार को वह देरी से दुकान गया तो शटर का ताला टूटा हुआ पाया। जब उसने दुकान में देखा तो वहां से उसके करीब 80 हजार के 10 मोबाइल चोरी कर लिए। उसने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पहुंची। रामपाल ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इन कैमरों में चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोरों ने शटर का ताला तोड़ रविवार रात 1:45 बजे के करीब अंदर आए और वहां से मोबाइल साथ ले गए। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके पास मोबाइल चोरी होने की शिकायत आई है। मामले में पुलिस इसकी जांच कर रही है।