फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two JCBs and two tippers caught doing illegal mining in Andarola Khad

Solan News: अंदरोला खड़्ड में अवैध खनन करते दो जेसीबी व दो टिपर पकड़े

Mon, 14 Apr 2025 04:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष टीमों का गठन करके अंदरोला, जोघों, रामपुर-बसोट और महादेव खड्ड इत्यादि में विशेष अभियान के तहत रेड की। इसमें रेड में लगभग 25-30 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान पुलिस चौकी जोघों की टीम के साथ अंदरोला खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी और बिना नंबर के दो टिपरों को अवैध खनन करते पाया। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। टीम मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज परमिट पुलिस को नहीं दिखा पाया। जेसीबी और टिपर चालकों के खिलाफ रात्रि के समय अवैध खनन करके खनिज संपदा की चोरी करने पर माइनिंग एवं मिनरल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके वाहनों को जब्त किया गया है। उधर, एसपी विनोद धीमान ने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ केवल चालान न करके आपराधिक मामला भी दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त माइनिंग एक्ट के चालान करने के बाद एनजीटी के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed