{"_id":"5f760ea68ebc3e9bda536c7c","slug":"two-died-of-corona-and-30-positive-in-solan-solan-news-sml3469369119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सोलन में दो की मौत, तीस संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सोलन में दो की मौत, तीस संक्रमित
विज्ञापन
सोलन। जिले में वीरवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। पहली मौत रामशहर के रहने वालेे एक जेई की हुई है जबकि परवाणू की एक महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। वहीं जिले में वीरवार को कुल 30 लोग कोराना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक परवाणू के टिपरा गांव की रहने वाले 65 वर्षीय महिला को खांसी और बुखार के लक्षण थे।
उसकी तबीयत मेें सुधार न होने पर महिला को 28 सितंबर को काठा स्थित ईएसआई अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने के कारण पहली अक्तूबर को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। लेकिन महिला की दोपहर को रास्ते में ही तारादेवी के समीप मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं एमएस डॉ. एनके गुप्ता ने कोरोना से दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि वीरवार को जिला में कुल 30 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं। इनमें 18 पुरुष जबकि 12 महिलाएं संक्रमति हुई हैं। उन्होंने बताया कि सोलन से 13, बद्दी से 6, नालागढ़ से 3, परवाणू से 2 तथा अर्की और कंडाघाट से तीन-तीन मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में 20 सीधे संपर्क से जबकि एक यात्री और 9 आईएलआई संक्रमण से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि सभी को आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है।