फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two days' stock of commercial gas cylinders left in the district, now preparations are being made to provide kerosene oil.

Solan News: जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का दो दिन का बचा स्टॉक, अब मिट्टी तेल देने की तैयारी

Wed, 11 Mar 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two days' stock of commercial gas cylinders left in the district, now preparations are being made to provide kerosene oil.
सोलन शहर में व्यावसायिक सिलिंडरों का आवंटन करते हुए। संवाद
गैस एजेंसियों के पास 600 सिलिंडरों का बचा स्टॉक
विज्ञापन

गैस सिलिंडरों की काला बाजारी रोकने के लिए जिलेभर में टीमें गठित
स्कूल समेत अस्पतालों में सिलिंडरों की सप्लाई में नहीं आएगी दिक्कत
घरेलू गैस की जिले में नहीं है कमी, निर्धारित समय में आसानी से होगी बुक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देशभर में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग बंद होने के बाद अब जिले में भी संकट के संकेत दिखाई देने लगे हैं। गैस एजेंसियों के पास केवल दो दिन का ही स्टॉक बचा है। बड़े सिलिंडरों की किल्लत को देखते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिट्टी तेल उपलब्ध करवाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। ऑयल कंपनियों ने मिट्टी तेल का स्टॉक उपलब्ध होने पर उसकी मांग भेजने के लिए कहा है।
गैस एजेंसियों की बुधवार शाम की रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगभग 600 व्यावसायिक सिलिंडर ही शेष बचे हैं। अनुमान है कि दो दिनों के भीतर ही इनकी आपूर्ति समाप्त हो सकती है। ऐसे में यदि व्यावसायिक प्रतिष्ठान मिट्टी तेल की मांग करते हैं तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस मांग को तेल कंपनियों को भेजेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर गैस एजेंसियों को सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलेभर में निगरानी टीमें गठित कर दी गई हैं। यदि कोई एजेंसी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध कराती पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि अस्पतालों और स्कूलों में सिलिंडरों की कमी नहीं आने दी जाएगी। गैस कंपनियों ने भी दावा किया है कि जिले में घरेलू गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। निर्धारित समय के अनुसार लोगों को सिलिंडर मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारियों और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों द्वारा सिलिंडर वितरण पर नजर रखें।
विभाग ने अधिकारियों के साथ की बैठक
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तेल विपणन कंपनियों और एलपीजी एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ जिले में गैस आपूर्ति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और इसकी आपूर्ति नियमित रूप से जारी है।
बार-बार कॉल से बुकिंग साइट पर बढ़ा लोड
व्यावसायिक सिलिंडरों की रिफिलिंग बंद होने के बाद जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की मांग बढ़ गई है। लोग बार-बार कॉल कर गैस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इससे बुकिंग साइट पर भी दबाव बढ़ गया है। कई लोग 25 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही बुकिंग कर रहे हैं। इससे तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। विभाग ने लोगों से निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराने का आग्रह किया है।

जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का केवल दो दिन का स्टॉक बचा है। एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार करीब 600 सिलिंडर ही गोदाम में हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि कोई मनमानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। तेल कंपनियों के पास मिट्टी तेल की उपलब्धता है। यदि व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसकी मांग करते हैं तो उसे तेल कंपनियों को भेजा जाएगा।
-श्रवण हिमालयन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed