{"_id":"673c85684355af0a5407f00b","slug":"two-children-each-given-on-a-desk-for-education-survey-mock-test-solan-news-c-176-1-ssml1041-132522-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षा सर्वेक्षण मॉक टेस्ट के लिए एक डेस्क पर दिए दो-दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षा सर्वेक्षण मॉक टेस्ट के लिए एक डेस्क पर दिए दो-दो बच्चे
विज्ञापन
उपनिदेशक की टीम ने कुमारहट्टी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
मॉक टेस्ट में अनियमितता पर स्कूल प्रबंधक को नोटिस
टेस्ट में हिंदी भी नहीं लिख पाए छठी से आठवीं के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण को लेकर आयोजित तीसरे मॉक टेस्ट को करवाने में अनियमितता पाए जाने पर स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। प्रबंधन से एक सप्ताह में जवाब भी मांगा है। यह कार्रवाई शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने माध्यमिक स्कूल कुमारहट्टी में मॉक टेस्ट का औचक निरीक्षण के दौरान की।
टेस्ट के लिए एक डेस्क पर दो-दो बच्चे बिठाए थे। वे आपस में बात और एक दूसरे का पेपर देख रहे थे। इस टेस्ट को करवाने के लिए पहले से ही विभाग की ओर से नियम तय किए गए थे। इसके बारे स्कूलों को जानकारी भी दी गई थी।
मंगलवार को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा की अध्यक्षता में टीम ने माध्यमिक स्कूल कुमारहट्टी का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में छठी कक्षा का शिक्षा सर्वेक्षण परख के तहत मॉक टेस्ट लिया जा रहा था। जैसे ही टीम कक्षा में पहुंची तो पाया कि एक डेस्क में साथ दो-दो बच्चे बिठाए थे। वे एक-दूसरे से बात और पेपर देख रहे थे। कक्षा में अध्यापिका भी थी। इस मॉक टेस्ट को गंभीरता से न लेने पर उपनिदेशक ने मौके पर अध्यापक को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद उपनिदेशक ने छठी से आठवीं तक के बच्चों का एक टेस्ट लिया। इसमें लिखवाए प्रश्न को छठी से आठवीं कक्षा तक का एक भी बच्चा हल करना तो दूर वे हिंदी भी सही से नहीं लिख पाए। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसका एक सप्ताह में जवाब देना होगा। उन्होंने बताया कि कोठी देवरा और देवठी स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर व्यवस्थाएं सही पाई गईं।