{"_id":"66ed74e1587a5c28f1026a49","slug":"two-cars-collide-in-kunihar-three-injured-case-registered-solan-news-c-176-1-ssml1040-128934-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार में दो कारों की टक्कर \n\nमें तीन घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार में दो कारों की टक्कर में तीन घायल, मामला दर्ज
Fri, 20 Sep 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
वीरवार देररात कुनिहार के कोठी चौक के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। थाना कुनिहार के तहत कोठी चौक के पास दो कारों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कुनिहार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गलत दिशा से आ रहे वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बली राम निवासी गांव डीनण डाकघर भराड़ीघाट तहसील अर्की ने बताया कि यह अपनी कार से अपनी बहन को लेने उसके घर गया था। वीरवार रात जैसे ही वह कुनिहार से थोड़ा पीछे कोठी चौक की उतराई के पास पहुंचा तो कुनिहार की तरफ से आ रही एक कार तेज रफ्तार व गलत दिशा से आई और इसकी कार से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में इसे चोट लगी व इसकी बहन लीला देवी के माथे, मुंह और बाजू में और इसके जीजा को सिर व मुंह में चोटें आई।
उधर, डीएसपी दाड़लाघाट अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक मुकेश मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों घायलों को कुनिहार अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।