{"_id":"66211dcf499e2e388f00fdf9","slug":"two-accused-of-online-fraud-arrested-from-delhi-solan-news-c-176-1-ssml1041-119931-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Thu, 18 Apr 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन पुलिस को मिली बढ़ी सफलता, 57 हजार की हुई थी ठगी
पर्यटक नगरी कसौली का है मामला, शिकायत पर की थी कार्रवाई
आरोपियों को लेकर सोलन पहुंची पुलिस, कोर्ट में पेश करने तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस दोनों को लेकर सोलन पहुंच गई है। यह मामला 15 अप्रैल को दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने तीन दिन में ही आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पर्यटक नगरी कसौली के कारोबारी तुषार गुप्ता निवासी धर्मपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके गूगल पे के माध्यम से शातिरों ने करीब 57000 रुपये की राशि ट्रांसफर की है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें जांच के बाद एक टीम दिल्ली भेजी गई। इसमें पुलिस ने दो आरोपी जिनमें से एक मोहम्मद तौसीफ रजा पुत्र नौशाद निवासी गांव, डाकघर चौसा बाजार, जिला मदीपुरा बिहार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि इस वारदात में संलिप्त दूसरा आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी एक नाबालिग है, जिससे भी पूछताछ की जा रही है। जांच में ज्ञात हुआ है कि आरोपी मोहम्मद तौसीफ रजा के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।