{"_id":"61f8164b07e6cf1f4324b59a","slug":"two-accused-of-doom-dev-temple-arrested-from-haryana-solan-news-sml3981626170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूम देव मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूम देव मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे
विज्ञापन
Two accused of Doom dev temple arrested from Haryana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार/सोलन। नमोल गांव स्थित डूम देव मंदिर से शातिरों ने सोने-चांदी के छत्र, प्रतिमा, कांसा, पीतल और तांबे के लोटे समेत नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कुनिहार पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार करने भी सफलता हासिल की है। इनसे पुलिस ने चोरी किया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जयपाल निवासी गांव नमोल कुनिहार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 29 जनवरी को मंदिर पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आया था और शाम के समय ताला लगाकर घर चला गया।
जब वह दूसरे दिन 30 जनवरी को मंदिर पहुंचा तो पाया कि मंदिर का मुख्य द्वार का ताला तोड़ा था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो मंदिर के अंदर रखी लोहे की अलमारी तोड़कर खोल रखी थी तथा मंदिर से तांबे का लोटा, पीतल की जोत, कांसे की थाली, चांदी व सोने के छत्र, प्रतिमाओं समेत नकदी गायब पाई।
विज्ञापन
इसकी सूचना स्थानीय लोगों को देकर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो लोगों को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान सोनू व सोहित निवासी दड़वा माजरी फतेहपुर जिला जगाधरी हरियाणा के रूप में की है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।