फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck union ekection postponed due to ruckus in meeting in Nalagarh

हंगामे के बीच नहीं हो पाए ट्रक यूनियन के चुनाव

Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck union ekection postponed due to ruckus in meeting in Nalagarh
ट्रक यूनियन नालागढ के चुनाव में भाग लेते हुए ट्रक संचालक। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। ट्रक यूनियन नालागढ़ की बैठक में हंगामेदार रही। बैठक में आय-व्यय के ब्योरे को लेकर सहमति नहीं बनने पर चुनाव नहीं हो पाए। अब चुनाव को आगामी बैठक के बाद करवाने का फैलसा लिया गया। ट्रक यूनियन नालागढ़ के चुनाव के लिए डॉ. दलजीत सिंह भिंडर को सभा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक संचालकों ने एक पदाधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए। संचालकों का कहना है कि यूनियन की ओर से करवाए निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। पहले नालागढ़-बद्दी ट्रक कोऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव करवाने का फैसला लिया लेकिन सोसायटी के चुनाव करवाने से पहले सभी 11 वार्डों से सदस्य चुने जाने को बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि 14 नवंबर से सोसायटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोसायटी के चुनाव होने के बाद ही ट्रक यूनियन के चुनाव होंगे। सभा अध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि ट्रक संचालकों के विरोध के चलते यूनियन के चुनाव आगामी कार्यवाही तक स्थगित कर दिए गए हैं। उधर, ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने कहा कि पहले सोसायटी के चुनाव करवाए जाएंगे। उसके बाद ही यूनियन के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नालागढ़-बद्दी कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष हरभजन चौधरी, देवीशरण खुल्लर, यूनियन के प्रधान विद्यारतन, उपप्रधान ईश्वर ठाकुर, स्वर्ण सैणी, जगदीश सिंह, वीर सिंह चंदेल, सुरजीत सैणी, चौधरी मदन लाल, राजेंद्र सिंह झल्ला, हरपाल सिंह, मेहर चंद, चंदन सैणी, इंद्रजीत सिंह, जगजीत सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, संजीव ठाकुर, पम्मी डाडी समेत सैकंड़ों ट्रक संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed