फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tribute paid to the martyrs in Sayri

Solan News: सायरी में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी-ममलीग-जुब्बड़हट्टी ने कारगिल विजय दिवस व त्रैमासिक बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग भवन के लिए कई दानियों ने दिया अंशदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी-ममलीग-जुब्बड़हट्टी की ग्राम पंचायत सायरी के पंचायत भवन में 26वां कारगिल विजय दिवस और त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल वॉरियर्स लेफ्टिनेंट दिवाकर दत्त शर्मा और सूबेदार मेजर राम लाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। ध्वजारोहण के उपरांत बलिदानियों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रथम जम्मू और कश्मीर राइफल जतोग से एक जेसीओ और दो नॉन कमिशन ऑफिसर ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी बटाॅलियन का प्रतिनिधित्व किया। इसी के साथ वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, परिवारों और बच्चों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लीग चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल ने सबसे पहले कारगिल वॉरियर्स को माल्यार्पण और वस्त्र पहना कर सुशोभित किया। उसके उपरांत सेना के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। लीग सैनिक सामुदायिक भवन जो कि निर्माणाधीन है उसके लिए मुख्यातिथि ने 2,200 रुपयों की धनराशि भेंट की। वीर नारी संतोष कुमारी ने अपनी स्वेच्छा से दूसरी बार 5,000 रुपये की धनराशि अंशदान में दी। निजी बैंक के अधिकारी ने भी 1,100 रुपये की राशि दी। लीग चेयरमैन और मुख्य सलाहकार द्वारा लीग की नई चुनी गई कार्यकारिणी को लीग संविधान की पालना के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed